1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र : एक दिन में मिले 5000 मरीज, कुल संख्या डेढ़ लाख के पार

महाराष्ट्र : एक दिन में मिले 5000 मरीज, कुल संख्या डेढ़ लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र : एक दिन में मिले 5000 मरीज, कुल संख्या डेढ़ लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना के केस हर दिन बढ़ते जा रहे है। कल शुक्रवार को एक ही दिन में  5,024 नये मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 52 हज़ार हो गयी है।

इसके अलावा कल  175 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या 7100 हो गयी है। कल 2,362 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राज्य में ठीक होने वालों की संख्या अब 79,815 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 52.25 प्रतिशत है जबकि इससे होने वाली मृत्यु दर 4.65 प्रतिशत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...