1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र: 21 विदेशियों और जमातियों को पकड़ा, पुलिस अधिकारी को हुआ कोरोना

महाराष्ट्र: 21 विदेशियों और जमातियों को पकड़ा, पुलिस अधिकारी को हुआ कोरोना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र: 21 विदेशियों और जमातियों को पकड़ा, पुलिस अधिकारी को हुआ कोरोना

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंनें 21 विदेशी नागरिकों और तब्लीगी जमात के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात केेे बाद मुंब्रा में 21 विदेेशी नागरिको को पकड़ने के लिए एक अभियान का चलाया था।

इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने 13 बांग्लादेशी और आठ मलेशियन नागरिकों को पकड़ा था जिन्होंने तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया था। 21 विदेशी नागरिकोें ने पहले तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र के मुंब्रा के मस्जिद और स्कूल में छिपेे हुए थे।

सरकार की अपील के बावजूद वे अधिकारियों के सामने उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। मुंब्रा पुलिस नेे मस्जिद और स्कूल के ट्रस्टियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को शरण देने और अधिकारियों को सूचना न देने पर मालला दर्ज किया है।

मुंब्रा में तब्लीगी जमात के सदस्यों को पकड़नेे के बाद इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी 21 विदेशी नागरिकों को क्वारंटाइन किया जाए और उनकी कोरोना जांच हो। जल्द ही पुलिस इंस्पेक्टर को कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए तो उन्होंनें जांच कराई जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। वह अभी नासिक के अपोलो अस्पताल में भर्ती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...