कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना असर दिखा रहा है तो वहीं, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2091 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में 97 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 हो गई है और मृतकों की संख्या 1792 तक पहुंच गई है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जिसमें बताया गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान मुंबई में 1002 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 39 लोगों की मौत हुई है।