1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र: लाॅकडाउन में जन्मदिन पार्टी मना रहे भाजपा पार्षद समेत 11 लोग हिरासत में

महाराष्ट्र: लाॅकडाउन में जन्मदिन पार्टी मना रहे भाजपा पार्षद समेत 11 लोग हिरासत में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र: लाॅकडाउन में जन्मदिन पार्टी मना रहे भाजपा पार्षद समेत 11 लोग हिरासत में

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लाॅकडाउन के बावजूद एक जगह एकत्र होकर जन्मदिन की पार्टी करने वाले भाजपा के पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पनवेल नगर निगम के भाजपा पार्षद अजय बहिरा केे बंगले पर शुक्रवार रात ये लोग एकत्र हुए थे।

पुलिस वरिष्ठ अधिकारी नेेे कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बंगले की छत पर कुछ लोग एकत्र हुए है। जिसके बाद पुलिस ने पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंनेेे बताया कि सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...