{महाराजगंज से बृजेश गुप्ता की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली थाना क्षेत्र के डिगही गांव से एक खबर सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी बेटे ने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यह नजारा है भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के डिगही गांव का जहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दिया और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
मृतका रंभा देवी अपने पति के साथ गांव के किनारे बने मकान में रहती थी। आज जब राशन लेकर वह घर पहुंची है तो आरोपी बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी।
पीड़ित पति राजेन्द्र ने बताया कि उसका बेटा आए दिन जमीनी विवाद में दोनों को मारता पीटता था। पीड़ित पति को जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका है।