1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज: 6 जमातियों की कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट आई नेगेटिव

महराजगंज: 6 जमातियों की कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट आई नेगेटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महराजगंज: 6 जमातियों की कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट आई नेगेटिव

{महराजगंज से ब्रिजेश गुप्ता की रिपोर्ट}

यूपी के महराजगंज जिले में बीते 4 अप्रैल से आइसुलेशन वार्ड में रखे गए कोरोना पॉजिटिव 6 जमातियों की कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है । जिससे स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं यह 6 रिपोर्ट निगेटिव आने से मौजूदा समय में जनपद में कोरोना से संक्रमित एक भी मरीज नहीं है।

जनपद की पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते 1 अप्रैल को ग्रामीणों की सूचना पर कोल्हुई एवं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के 4 गांव से दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात से वापस लौटे 21 लोगों को पकड़ा था।

जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में क़वारन्टीन कर सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । जिसके बाद सभी 6 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था । आज उन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में रखे गए सभी छह कोरोना पॉजिटिव मरीजो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज इनकी जांच सैंपल फिर से भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि छह पॉजिटिव पाए गए मरीजों के परिजनों, रिश्तेदारों सहित कई अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...