1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्यप्रदेश: बहुमत परीक्षण कल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

मध्यप्रदेश: बहुमत परीक्षण कल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मध्यप्रदेश: बहुमत परीक्षण कल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कल सदन में शक्ति परीक्षण कराए जाने को कहा है। यह प्रक्रिया कल शाम पांच बजे तक पूरी करने के भी आदेश दिए है।

कोर्ट ने कहा कि अगर बागी विधायक विधानसभा आना चाहें तो मध्यप्रदेश के डीजीपी उन्हें सुरक्षा देनी होगी। बहुमत परीक्षण के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते है। सत्यमेव जयते। कल सत्य की जीत होगी। अल्पमत की सरकार गिरेगी। ये न सिर्फ अल्पमत की सरकार है बल्कि जनता को धोखा देने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों को धोखा दिया है। आज अन्याय की पराजय हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...