{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
खबर लखनऊ से है जहां क्वॉरेंटीन के बाद 23 जमातियों को अस्थायी जेल भेज दिया गया है। आपको बता दे ,संक्रमित मिले 23 जमातियों के खिलाफ पुलिस ने संक्रमण फैलाने का मुकदमा दर्ज किया था।
इन जमातियों का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा था और इलाज के बाद इन जमातियों को कुछ दिन के लिए अस्पताल में ही किया गया था क्वॉरेंटीन।
देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को सआदतगंज के मुंसिपल इंटर कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल भेजा और अब पुलिस की सुरक्षा के बीच रहेंगे जमाती।
इसके अलावा आपको बताते चले, कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने कब लिए कोबास मशीन जल्द पीजीआई में होगी इंस्टाल। 10.86 करोड़ से ज्यादा कीमत की इन मशीन से एक दिन में 12 सौ जांचे हो सकेगी।