राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल के लिए तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वह कार्यक्रम के संयोजक अमरमणि कश्यप सह प्रभारी लखनऊ मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विमला देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना समेदा, सचिन कुमार सिंह प्रदेश महासचिव, राजेंद्र जयसवाल अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ राम सिंह, प्रमुख महासचिव अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय रघुवंशी, वरिष्ठ नेता अनिल राजभर समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमनमणि कश्यप ने बताया कि विपक्षी अन्य पार्टियां अगर पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक के हितैषी हैं, तो आगे आकर माननीय ओमप्रकाश राजभर के साथ सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करें।
ताकि गरीब निचले पायदान पर खड़े लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके। क्योंकि प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लगातार इन भागीदारी संकल्प मोर्चा रोड पर निकालने के लिए काम कर रही है।