1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: अलग-अलग इलाकों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन

लखनऊ: अलग-अलग इलाकों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: अलग-अलग इलाकों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन

{ लखनऊ से तबरेज़ की रिपोर्ट }

राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन और सरकार पूरी तरीके से तत्पर और मुस्तैद नज़र आ रही है और आपको बता दे कि हर रोज राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है।

ऐसे में लखनऊ के दो समाजसेवी भी सामने आए है जिनमें रिटायर्ड कर्नल एनके सिंह और उनके सहयोगी मनोज कुमार सिंह शामिल है।

इन दोनों समाजसेवियों के द्वारा ट्रांस गोमती क्षेत्र के सभी थानों और चौकियों को सैनिटाइज किया जाएगा और यह एक अच्छा कदम है। इससे आम लोगों की सहभागिता बढ़ेगी।

आपको बताते चले , एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में दोनों समाजसेवियों की टीम ने महानगर थाने को भी सैनिटाइज किया और पुलिस ने उनका धन्यवाद् भी किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...