1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: थाना प्रभारी आलमबाग राजीव द्विवेदी आज फिर से 15 मजदूरों के लिए बने मसीहा

लखनऊ: थाना प्रभारी आलमबाग राजीव द्विवेदी आज फिर से 15 मजदूरों के लिए बने मसीहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: थाना प्रभारी आलमबाग राजीव द्विवेदी आज फिर से 15 मजदूरों के लिए बने मसीहा

{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }

अच्छे और सरहानीय कार्य से पहचाने जाने वाले थाना प्रभारी आलमबाग राजीव द्विवेदी आज फिर से 15 मजदूरों के लिए मसीहा बने। अमृत योजना के अंतर्गत गहरी सीवर लाइन का कार्य कर रहे 15 मजदूर जो कि मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

इस समय वह मजदूर ओम नगर पवन पुरी मार्ग पर किराए के मकान में रहते हैं। लॉक डाउन के कारण उन मजदूरों के पास खाने के लिए नहीं था राशन नहीं था जिससे भुखमरी का शिकार हो रहे थे और इनका ठेकेदार भी इनको छोड़कर चला गया।

जिसकी सूचना जब थाना प्रभारी आलमबाग राजीव द्विवेदी को मिली तो तुरन्त इंस्पेक्टर आलम बाग राजीव द्विवेदी व चौकी प्रभारी भिलावा गुलाब सिंह ने उन 15 मजदूरों को बुलवा के और सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन करते हुए उनको राशन दिलाया।

इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी व चौकी प्रभारी भिलावा गुलाब सिंह बने उन मजदूरों के लिए मसीहा बने और उन मजदूरों के घरों में भी अब चूल्हा जल सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...