{ लखनऊ से सचिन की रिपोर्ट }
लगातार बढ़ रहे कोरोना की महामारी को देखते हुए लखनऊ पुलिस का एक और सराहनीय कार्य चर्चा का विषय बना गया है।
दरअसल आज बाजार में दुकानदारों को बांटा गमछा और सैनिटाइजर दिए गए क्यूंकि सदर बाजार में सब्जी और फल विक्रेता में कोरोना वायरस मिला था।
जिसको देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं के साथ तमाम दुकानदारों को गमछा ,सैनिटाइजर देकर लाउडस्पीकर के जरिए लखनऊ पुलिस जागरूक करती नजर आई।
इस मौके पर एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा, एसीपी अभय मिश्रा और हजरतगंज इंस्पेक्टर के साथ चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने अपने हाथों से सैनिटाइजर और गमछा किया वितरण।