1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुर्दांत अपराधी सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया

लखनऊ : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुर्दांत अपराधी सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुर्दांत अपराधी सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया

राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुर्दांत अपराधी सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इस पुरे मामले में पुलिस ने बताया कि बदमाश आलमबाग के लंगड़ा फाटक के पास लूटपाट की योजना बना रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान विशाल शर्मा सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। मूलरूप से मड़ियांव का रहने वाला शातिर बदमाश विशाल शर्मा काफी दिनों से पुलिस के लिए सरदर्द बना था।

क्राइम ब्रांच सहित आलमबाग की टीम ने लंगड़ा फाटक के पास मुठभेड़ के दौरान विशाल शर्मा को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान विशाल शर्मा के बाये पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

वही मौके से उसके अन्य तीन साथी मुन्ना, पवन, मोहित को भी गिरफ्तार किया गया है, जो लूटपाट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 25 बोर का असलहा, 3 अवैध पिस्टल सहित एक कार बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने विशाल शर्मा को पकड़ने वाली टीम के लिए ₹25000 की इनाम की घोषणा की है। बदमाश लूटपाट, असलहों की तस्करी सहित जान से मारने का प्रयास मामले में वांछित चल रहा था। इस टीम पर सर्विलांस के माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...