1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Lucknow News: लखनऊ में दौड़ेगी 65 सीटर डबल डेकर बस, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

Lucknow News: लखनऊ में दौड़ेगी 65 सीटर डबल डेकर बस, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ को मिला एक बड़ा तोहफा! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार (9 नवंबर) को इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाई, जिसे अब राजधानी की सड़कों पर देखा जाएगा।

By: Rekha 
Updated:
Lucknow News: लखनऊ में दौड़ेगी 65 सीटर डबल डेकर बस, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ को मिला एक बड़ा तोहफा! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार (9 नवंबर) को इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाई, जिसे अब राजधानी की सड़कों पर देखा जाएगा। इस बस में यात्रा करने के लिए महिलाओं को मासिक सीजनल टिकट (MST) पर 50% छूट दी जाएगी। इसके अलावा, बस के पहले ट्रायल रन के दौरान स्कूली बच्चों और महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ भी मिलेगा। यह सेवा 10 नवंबर से जनता के लिए उपलब्ध होगी।

इन रूटों पर चलेगी डबल डेकर बस
इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का रूट कमता से एयरपोर्ट तक होगा, जो शहर के 9 प्रमुख चौराहों से होकर गुजरेगी। इनमें कमता, हुसड़िया, इकाना स्टेडियम, सूडा ऑफिस, अहिमामऊ, अवध शिल्पग्राम, उत्तरेटिया, रमाबाई मैदान, ट्रांसपोर्टनगर और एयरपोर्ट मोड़ शामिल हैं। यह बस 30 किमी के रूट पर चलेगी और इस रूट में न्यूनतम किराया 12 रुपए और अधिकतम किराया 45 रुपए रखा गया है। दिनभर में 500 से ज्यादा लोग इस बस सेवा का लाभ उठाएंगे। इस इलेक्ट्रिक बस से पर्यावरण को भी फायदा होगा, क्योंकि यह जीरो पॉल्यूशन वाली सेवा होगी।

किराया

कमता से हुसड़िया: ₹20
इकाना स्टेडियम: ₹25
सूडा ऑफिस: ₹25
अहिमामऊ: ₹25
अवध शिल्पग्राम: ₹30
उत्तरेटिया: ₹35
रमाबाई मैदान: ₹40
ट्रांसपोर्टनगर: ₹40
एयरपोर्ट मोड़: ₹45
एयरपोर्ट से किराया:

एयरपोर्ट से ट्रांसपोर्टनगर: ₹12
रमाबाई मैदान: ₹20
उत्तरेटिया: ₹25
अवध शिल्पग्राम: ₹30
अहिमामऊ: ₹35
सूडा ऑफिस: ₹35
इकाना स्टेडियम: ₹35
कमता बस स्टेशन: ₹40

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...