{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस से जंग के लिए नगर निगम तैयार हो गया है, नगर निगम न केवल सफाई की गति को दोगुना कर देगा बल्कि कोरोना वायरस को मारने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव के साथ सभी वार्डों में फॉगिंग की जाएगी।

निगम की टीमें प्रतिदिन दस सील चिन्हित स्थलों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कर रही है वही साथ
में सैनटाईजर स्प्रे केबिन बनाया गया है।
स्प्रे- केबिन में ज्यादातर वो लोग है जो फ्रंट लाइन पर काम कर रहे है। काम के बाद ऑफिस लौटते समय अपने आप को संक्रमण मुक्त कर सकते है। इसके साथ राजधानी के अलग अलग क्षेत्रों में सैनटाईजर स्प्रे केबिन बनाया जाएगा।
इतना ही नहीं निगम द्वारा दैनिक साफ-सफाई में भी गति को कई गुना बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार उनके द्वारा समस्त सफाईकर्मियों की टीम बना दी गयी हैं और यह टीमें दिन में अपने रोस्टर के हिसाब से काम करेंगी।
रात में एक साथ मिलकर ऐसे वार्डों में साफ-सफाई करेंगी जहां पर गंदगी भरी पड़ी है। निगम ने केवल कोरोना से ही नहीं मौसम के साथ बढ़ रहे मच्छर और मक्खियों से निपटने के लिए अपनी तीन फॉगिंग मशीनों को तैयार कर लिया है। इन फॉगिंग मशीनों के जरिए प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग की जाएगी।