{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
खबर लखनऊ से है जहां सरकार ने लॉकडाउन के दौरान दवाओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए मेडिसिन मार्केट खुलने के आदेश जारी किये है।
आपको बता दे, अमीनाबाद की मेडिसिन मार्केट सुबह 9:00 बजे से देर रात तक खुलेगी और दवा की सप्लाई में लगी गाड़ियों और कर्मियों के आने जाने की भी अनुमति भी मिली है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मेडिसिन मार्केट कल से खुलेगी और इसे आम नागरिकों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।

आपको यह भी बताते चले, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “कोविड केअर फंड” में विवि के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कुल रुपए 34,81,918/- (चौतीस लाख इक्यासी हज़ार नौ सौ अठारह) का चेक सहायता राशि के रूप में प्रदान किया है।