इस देश में कोरोना बीमारी लगातार पैर पसार रही है। आपको बता दे कि इस देश में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 11 लाख को पार कर गई है।
वहीं देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी कोरोना धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर आज बसपा सुप्रीमों मायावती ने चिंता जाहिर की है।
आज प्रदेश की भूतपूर्व सीएम मायावती ने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात को रखा है। उन्होंने आज ट्वीट किया, आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य गरीब व पिछड़े यूपी में कोरोना की महामारी जिस प्रकार से विकराल रूप धारण कर रही है वह गंभीर चिन्ता की बात है।
आगे उन्होंने लिखा, राज्य व केन्द्र सरकार को भी इस बारे में विशेष सचेत होने की जरूरत है। यह जुगाड़ से नहीं बल्कि उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है।