1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: रमजान को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का सन्देश

लखनऊ: रमजान को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का सन्देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: रमजान को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का सन्देश

{ तबरेज़ कज़िलबाश की रिपोर्ट }

देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन है.. लॉक डाउन के इस समय में मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान 25 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

रमजान में खुदा के लिए इबादत करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है.. लेकिन इस लॉक डाउन में कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर निकल कर इबादत के लिए मस्जिदों में नहीं जा सकेगा और इसके लिए सभी मुस्लिम धर्मगुरु लोगों से अपील कर रहे हैं..

कि वह घरों में ही इबादत करें लेकिन नवीनतम तकनीक को भी कैसे धर्म के साथ जोड़ा जा सकता है.. कैसे धार्मिक चीजों को नवीनतम तकनीक के साथ आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है..

उसको लेकर ईदगाह के इमाम और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नई कोशिश की है..

मौलाना ने रमजान के दौरान होने वाली कुरान की तिलावत को यानी कि उसको पढ़े जाने को लाइव कराने का फैसला लिया है..

मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि रमजान के तीसों दिन कुरान को सुनना जरूरी होता है.. लेकिन क्योंकि मस्जिदे बंद हैं लिहाजा वहां पर तराबी के जरिए कुरान को सुनाया जा पाना संभव नहीं है..

इसीलिए रोजाना रात 8 बजे से 10 बजे तक हर दिन कुरान के दो पारो की इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के फेसबुक पेज पर कुरान की तिलावत लाइव की जाएगी..

लोग अपने घरों में रहकर ही कुरान सुन पाएंगे.. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में रमजान में इससे अच्छी इबादत करने का मौका नहीं मिल सकता ..

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...