{ लखनऊ से तबरेज़ की रिपोर्ट }
शबेरात को लेकर सरकार से लेकर उलेमा तक सभी ने मुसलमानो से घर में रहकर इबादत करने की अपील की थी जिसको कुबूल करते हुए सभी मुसलमानो ने घर से ही शबेरात मनाई और इबादत की।
वही इस मौके पर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने देश भर के मुसलमानों का शुक्रिया अदा किया और कहा शबेरात पर तमाम मुसलमानों ने उलेमा और सरकार की अपील को क़बूल करते हुए घर पर ही इबादत की।
पूरी कम्यूनिटी ने एक होकर अपने शहरी होने का पैग़ाम दिया है साथ ही इससे हुकूमत को कोरोना से लड़ने में ज़रूर मदद मिली होगी। आज जुम्मा है पिछले दो जुमो की तरह इस बार भी आप सब अपने घरों में ही जुमे की नमाज़ अदा करें।
साथ ही कहा कुछ मुसलमानों ने आज रोज़ा रखा होगा जब वो रोज़ा खोले तब अल्लाह से कोरोना जैसी महामारी से देश और दुनिया को बचाने के लिए दुआ के लिए दुआ करें।