1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का दीपावली पर होगा शुभारंभ, DPR तैयार करने के निर्देश

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का दीपावली पर होगा शुभारंभ, DPR तैयार करने के निर्देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का दीपावली पर होगा शुभारंभ, DPR तैयार करने के निर्देश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA ने मंगलवार को तय किया, कि लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शुभारंभ इस साल दीपावली के अवसर पर होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में प्राधिकरण भवन में हुई समीक्षा बैठक में शुभारंभ की तारीख पर मुहर लगी।

आपको बता दें कि इसके तहत IIM रोड पर दाएं तटबंध पर प्रस्तावित फोरलेन सड़क तथा समतामूलक चौराहे पर फ्लाईओवर का काम शुरू किया जाएगा। उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से संबंधित सभी कार्य का समय से क्रियान्वित कर पूरा करें। इस समीक्षा बैठक में LDA सचिव पवन गंगवार, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह, अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार तिवारी और आर्किटेक्ट अनुपम मित्तल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट इम्प्लीमेशन यूनिट के सदस्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीन कॉरीडोर प्रोजेक्ट को चार भाग में विभाजित किया गया है। आइये जानते हैं चारों भागों के बारे में  

पहले भाग के अन्तर्गत IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक तकरीबन 7 किमी0 नदी के दोनों तरफ, जिसकी ड्राफ्ट DPR एक अगस्त तक तथा फाइनल DPR 15 अगस्त तक मेसर्स टाटा कन्सल्टेन्सी इंजीनियर्स लि0 द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि तटबन्ध के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई तथा दांये तटबन्ध के चैड़ीकरण के लिए भी जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई, इसके साथ ही कैटिल कालोनी के भूमि विवादों का तेजी से समाधान करने की कार्रवाई, OSD, LDA/SDM, सदर/अपर नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा शीघ्र सम्पादित की करें।  

दूसरे भाग में 06 स्थानों पर एलीवेटेड फ्लाई ओवर प्रस्तावित किया गया है, जिनके DPR तैयार करने की कार्रवाई भी साथ-साथ कन्सल्टेन्ट द्वारा की जा रही है।

तीसरे भाग में गामती नदी के दांये तटबन्ध पर पिपराघाट से शहीद पथ तक बन्धे का निर्माण करते हुए 4-लेन सड़क का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। इस भाग में आर्मी लैण्ड आ रही है, जिसके लिए आर्मी के साथ जल्द से जल्द बैठक कर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी तेजी कराने का निर्देश दिया गया है।

चौथे भाग में शहीद पथ से किसान पथ तक गोमती नदी के दोनों तटबन्धों (बांये एवं दायें) पर बन्धा निर्माण करते हुए 4-लेन सड़क का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है।

आपको बता दें कि इन सब के बाद यह भी निर्देश दिये गये कि प्रस्तावित कॉरिडोर के आस-पास कामर्शियल पाकेट्स विकसित किये जाने के लिए जमीन को भी चिन्हित कर लिया जाए। जिसके विकास को DPR में भी सम्मिलित किया जाये। इन सब के बाद ये भी निर्देश दिए गए कि पर्यावरणीय अनापत्ति व अन्य अनापत्तियां प्राप्त करने हेतु भी कार्रवाई भी शुरू कर दी जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...