{ लखनऊ से तबरेज़ की रिपोर्ट }
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शक्ति भवन स्थित कार्यालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की और निबध्य्य विद्युत आपूर्ति के लिए बैठक हुई।
इस बैठक में सीएमडी, एमडी और डायरेक्टर्स बैठक में मौजूद थे, इस बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री ने बताया, उवभोक्ताओं को इस संकट की घड़ी में बिजली मिलती रहे, इसको सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रकाश पर्व के दौरान हमारे सभी इंजीनियरों ने काम किया ,अपनी प्लानिंग से काम किया , जो अफवाह फैला रहे थे कि ग्रिड फेल हो जाएगा, उन्हें अपने काम से जवाब दिया।
कार्मिकों की मुस्तैदी के बल पर हम बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं, किसी को दिक्कत नही हो रही है। उप केंद्रों का काम जो रुका हुआ है, 20 अप्रैल के बाद से काम शरू हो जाएगा।
प्रदेश में रहने वाले लोगों को क्वालिटी की बिजली मिलती रहे , इसके लिए हम तत्पर हैं और अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।