{ लखनऊ से सचिन की रिपोर्ट }
कोविड -19 के दृष्टिगत जनपद में प्रभावी रूप से लॉक डाउन का अनुपालन कराने हेतु जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा समस्त अधिकारीगणो को कड़े निर्देश दिए गए थे कि कोई भी अनावश्य व्यक्ति बाहर घूमता न दिखे।
जिसके क्रम में आज स्वयं जिलाधिकारी द्वारा भ्रमणशील रह कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- कैसरबाग, टीलेवाली मस्जिद, खदरा, मड़ियांव, अलीगंज क्रासिंग, निराला नगर, आई0टी0 चौराहा, हनुमान सेतु आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने बैरियर पर नियुक्ति पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि गाड़ियों की चेकिंग की जाए और अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगो या जो भी लोग पास ले कर भी अनावश्यक घूम रहे है उनके भी पास निरस्त करने की कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि उक्त क्षेत्र में कड़ाई से लॉक डाउन का अनुपालन कराया जाए और अनावश्यक तौर पर बाहर निकलने वाले लोगो पर कड़ी कार्यवाही को जाए।