{ लखनऊ से तबरेज़ की रिपोर्ट }
कोरोना महामारी के कारण सहकारी गन्ना/ चीनी मिल संघ निर्वाचन कार्यक्रम स्थगित हो गया है और सभी गन्ना परिक्षेत्रों को अंतरिम प्रबंध कमेटी गठित करने का दिशा निर्देश दिए गए है।
दरअसल लॉकडाउन के कारण समितियों का निर्वाचन निर्धारित समय पर कराना संभव नहीं इसलिए समितियों के अंतरिम प्रबंध कमेटी गठित करने के दिशा निर्देश जारी किया।
सहकारी गन्ना विकास समितियों के लिए गठित अंतरिम प्रबंध कमेटी में संबंधित जिला गन्ना अधिकारी ,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं विशेष सचिव /सचिव प्रभारी शामिल होंगे।
सहकारी चीनी मिल समितियों के लिए गठित अंतरिम प्रबंध कमेटी में संबंधित जिलाधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं संबंधित प्रधान प्रबंधक/सचिव शामिल होंगे और इस बात की जानकारी प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भुसरेड्डी ने दी।