मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 मरीजों की निगरानी के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करने के उपरान्त इस संक्रमण की वर्तमान स्थिति तथा इससे निपटने की प्रभावी रणनीति के विषय में एक विस्तृत बैठक की है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने और मरीजों की निगरानी कैसे करें, इसका एक प्रभावी माॅडल मंथन के उपरान्त तय किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिक संक्रमण वाले जनपदों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन कार्य प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े जनपदों की प्रभावी निगरानी की जाए एवं जनपदों के नोडल अधिकारी कोविड-19 के लिए जनपद में गठित टीम, जिसमें जिलाधिकारी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं, से निरन्तर संवाद करें।
मुख्यमंत्री ने अधिक संक्रमण वाले जनपदों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन कार्य प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाजारों की बंदी शनिवार व रविवार को निर्धारित की गई है। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, इन 02 दिनों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने टेस्टिंग की संख्या लगातार बढ़ायी जाने पर बल दिया।
साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर का कोरोना स्क्रीनिंग के लिए प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए।