1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: जरूरत मंद असहाय लोगों के लिए अन्नपूर्णा बना बाबा केदार नाथ

लखनऊ: जरूरत मंद असहाय लोगों के लिए अन्नपूर्णा बना बाबा केदार नाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: जरूरत मंद असहाय लोगों के लिए अन्नपूर्णा बना बाबा केदार नाथ

{ लखनऊ से जितेंद्र की रिपोर्ट }

राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी सीमा पर स्थित एक निजी हाल में जन सहयोग के द्वारा कम्यूनिटी किचन के आधार पर बाबा केदारनाथ सेवा समति बैनर तले तकरीबन 3 हजार लोगों के लिए प्रतिदिन भोजन करा रहे है।

लखनऊ के आस पास इलाकों में रह रहे बेसहारा मजदूर व जरूरतमंद लोगों के पास तक भोजन पहुंचाने का काम कर रहे है। खाना बनाने से लेकर पैकिंग वाले स्थान की साफ सफ़ाई और सनेटाइज़ कर हर दिन मैन्यू के अनुसार छोला चावल, पूड़ी सब्जी, राजमा समेत कई प्रकार से भोजन बनवा कर भूखे और गरीब लोगों तक भोजन पहुचाने की व्यवस्था कर रहे है।

बाबा केदारनाथ समिति के अध्यक्ष राकेश वर्मा का कहना है कि बीते 21 दिनों से लगातार दो से ढाई हजार लोगों के लिए भोजन व्यवस्था कर पैकेट में वितरण करने का कार्य चल रहा है।

समिति के उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से लखनऊ बाराबंकी सीतापुर बहराइच समेत आस पास के जनपदों में भी गरीब मजदूरों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की जाती है कहीं से भी कोई जरूरत मंद आता है या मिलता है उसे भोजन कराया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...