1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: कक्षा 6 से 9 तक व 11वीं के सभी अभ्यार्थी होंगे पास

लखनऊ: कक्षा 6 से 9 तक व 11वीं के सभी अभ्यार्थी होंगे पास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: कक्षा 6 से 9 तक व 11वीं के सभी अभ्यार्थी होंगे पास

{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }

यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 6 से लेकर 9 और ग्यारहवीं के सभी विद्यालयों को पास कर अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत किया जाएगा।

दरअसल कोरोना की वजह से कई स्कूलों में परीक्षाएं ना हो पाने के चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है, गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने मार्च में ही कक्षा एक से 8 तक के विद्यालयों में बच्चों को बिना परीक्षा के पास कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सोमवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 70 फ़ीसदी विद्यालयों में परीक्षाएं हो चुकी हैं।

हालांकि मूल्यांकन नहीं हो सका था इसलिए सरकार के इस निर्णय से सभी बच्चों को प्रोन्नत कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...