1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

लखनऊ: जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

लखनऊ राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में दिवाली के दिल जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना से गांव में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग की लापरवाही से देशी शराब ठेका पर जहरीली शराब बिक रही थी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामला बंथरा के रसूलपुर लतीफ़ नगर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाले मोहम्मद अनीस, राजकुमार और एक अन्य व्यक्ति ने देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद ही तीनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने राशन कोटेदार ननकऊ के घर में शराब पी थी। पुलिस ने सूचना के बाद ननकऊ और शराब ठेके के सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार शाम लतीफ नगर के सरकारी ठेके से देशी शराब का ब्रांड विंडीज खरीदा गया था। मोहम्मद अनीस, राजकुमार और एक अन्य युवक ने इलाके के राशन कोटेदार ननकऊ के घर पर बैठकर यह शराब पी, जिसके बाद आज सुबह तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने राशन कोटेदार ननकऊ और शराब ठेके को सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...