रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
महाराष्ट्र : देश भर में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि, कोरोना संक्रमितों के सबसे ज्यादा आंकड़े महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। महाराष्ट्र में आज रात आठ बजे से एक मई तक लॉकडाउन रहेगा।
लॉकडाउन के दौरान किन चीजों पर पाबंदी रहेगी व कौन सी चीजें खुली रहेंगी, इसको लेकर सरकारी ने निर्देश जारी कर दिया है। चलिए जानते हैं कि लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद ?
– सरकारी ऑफिस में केवल 15 % ककर्मचारियों को ही मंजूरी है। पहले ये संख्या 50 फिसदी थी।
– शादी में सिर्फ 25 लोग शामील हो सकतें है। साथ ही केवल दो घंटे ही शादी समारोह करने की इजाजत हैं।
– लॉकडाउन में सरकार के नियमों का पालन नहीं करने वाले को 50 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा।
– सरकारी बस केवल 50 फिसदी की क्षमता पर चलेगी। खड़े रहकर सफर करने पर रोक लगा दी गयी है।
– महाराष्ट्र में अब बिना उपयुक्त वजह के एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
– यात्रा करने के लिए लोकल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी (LDA) से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
– लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अति आवश्यक कारण बताना होगा। जिसके बाद ही यात्रा करने के लिए टिकट दिया जाएगा।
बता दें कि कोरोना मामलों को बेलगाम होता देख प्रवासी मजदूरों ने दोबारा गांवों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। क्योंकि संक्रमण के खिलाफ पाबंदियों के चलते वे बेरोजगार हो गए हैं। जिसकी वजह से खुद का और परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मजदूर अपने गांव वापस लौट रहे हैं। मुम्बई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ी पड़ी है, जो किसी तरह अपने घर जाना चाहते हैं।
वहीं, बात करें महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की तो पिछले 24 घंटे में कुल 67,000 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 568 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।