केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश में लाॅकडाउन ने सोशल वैक्सीन के रूप में काम किया है। लाॅकडाउन का फैसला सही समय पर लिया गया है। वहीं कुछ देशों में लाॅकडाउन का फैसला तब लिया गया जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
देश में कोरोना संकट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर लाॅकडाउन से पहले भारत में कोरोना के दोगुने मामले होने का समय 3,4 दिन था तो अब यह समय बढ़कर 13 दिन से भी ज्यादा हो गया है। लाॅकडाउन और इसके दिशानिर्देशों ने एक प्रभावी सोशल वैक्सीन की तरह काम किया है।