1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 20 अप्रैल बाद मिल सकती है लॉकडाउन में छूट, जानिये कैसे

20 अप्रैल बाद मिल सकती है लॉकडाउन में छूट, जानिये कैसे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
20 अप्रैल बाद मिल सकती है लॉकडाउन में छूट, जानिये कैसे

{ लखनऊ से आशीष की रिपोर्ट }

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को सम्बोधित किया है और उन्होंने कहा कि सभी के सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ाया जाए. सभी लोग अनुशासन के साथ घर में रहें।

लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है।

इसके बाद जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे,वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।

पीएम ने यह भी कहा, ये अनुमति सशर्त होगी, नियम कठिन होंगे और अगर इलाके में कोरोना का प्रभाव पड़ता है तो सारे अनुमति वापस ले ली जाएगी और कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...