1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. LG और केजरीवाल फिर आमने सामने : जानिए इस बार क्या है विवाद

LG और केजरीवाल फिर आमने सामने : जानिए इस बार क्या है विवाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
LG और केजरीवाल फिर आमने सामने : जानिए इस बार क्या है विवाद

दिल्ली के सीएम केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच तनातनी कोई नयी बात नहीं है। अक्सर कई मुद्दों पर इनका टकराव होता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल होम आइसोलेशन के बजाए 5 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखने के उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्णय पर आम आदमी पार्टी खुलकर उनके विरोध में आ गयी है ,सीएम केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

 केजरीवाल ने कहा है कि बाकी राज्यों के मुकाबले दिल्ली के लिए अलग नियम क्यों बनाया जा रहा है और इसके आगे केजरीवाल ने कहा कि इससे लोग टेस्ट कराने से बचेंगे और कोरोना का संक्रमण और ज्यादा फैलेगा।

बता दे, दोपहर 12 बजे दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक हुई और इस बैठक में बैजल के साथ ही केजरीवाल भी मौजूद थे।

वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। जो लोग अपने घर में ठीक हो सकते हैं उनको 47 डिग्री की तपती गर्मी में रेल कोच में क्यों रखना चाहती है भाजपा ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...