1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लव जिहाद पर कानून: ओवैसी बोले योगी को नहीं संविधान की समझ

लव जिहाद पर कानून: ओवैसी बोले योगी को नहीं संविधान की समझ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लव जिहाद पर कानून: ओवैसी बोले योगी को नहीं संविधान की समझ

लव जिहाद पर कानून: ओवैसी बोले योगी को नहीं संविधान की समझ

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथ लिया।लें।’

योगी के लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के बयान पर ओवैसी ने कहा कि, लव जिहाद की योगी बात कर रहे हैं। यह यूपी के मुख्यमंत्री हैं, मगर इनको संविधान नाम की चीज न समझ में आती है और न कुछ मालूम है।

इनको ये समझना है कि संविधान में आर्टिकल-21 क्या है? आर्टिकल-21 क्या कहता है, योगी पढ़ें और पढ़ कर देश को बताएं। वो इसे पढ़ लें, अगर उनको पढ़ना नहीं आता तो किसी जानकार से या संवैधानिक वकील से पढ़ा लें।

ओवैसी बोले कि, मैं आपको बता रहा हूं कि उनको कानून की जानकारी नहीं है। जानते हैं स्पेशल मैरेज एक्ट क्या है? स्पेशल मैरेज एक्ट निलवाइये, ये सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाना चाहते हैं।

बिहार में इनकी दाल नहीं गल रही है, इसलिए नफरत फैलाना चाहते हैं। भाजपा और आरएसएस यही करते रहे हैं। इन्हें मुसलमान अच्छे नहीं लगते, इसलिये मंसूबाबंद तरीके से मुसलमानों के खिलाफ कुछ न कुछ कहते रहते हैं। वो चाहते हैं कि देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़के।

ओवैसी ने कहा कि, जब कोरोना चल रहा था तब इन लोगों ने तब्लीगी जिहाद कहा। कोर्ट ने उसको झूठ बताया। फिर यूपीएससी जिहाद कहा। जिसके लिए भी सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि सच्चाई क्या है।

ओवैसी ने यह भी कहा कि, योगी बिहार में चुनाव प्रचार करने तो आए, लेकिन ये नहीं बता सके कि नीतीश कुमार ने बिहार में क्या विकास किया। ओवैसी ने कहा, सीएम योगी यहां आए और असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिया और कहा कि वे पाकिस्तान के हित में बात करते हैं।

मैं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि यूपी के मुख्यमंत्री बिहार आते हैं तो उन्हें ख्वाब में ओवैसी क्यों दिखता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...