रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है, महामारी से संक्रमित होकर लोगो के जान गंवाने का ऑकड़ा भी दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इन सब के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है, लालू प्रसाद यादव को लेकर, शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हो गये हैं। लालू यादव डिस्चार्ज होकर अपनी बेटी मीसा भारतीय के आवास पंडारा पार्क में है। मिली जानकारी के मुताबिक एम्स में बढ़ते कोरोना को देखते हुए परिवार के लोगों ने उन्हें मीसा भारती के आवास में रखने का फैसला किया है।
सूत्रों की मानें तो लालू यादव अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं ऐसे में AIIMS में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उनको डिस्चार्ज करवाया गया। बताया जा रहा है कि पंडारा पार्क स्थित मीसा भारती के आवास पर लालू के अलावा उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर जमानत ऑर्डर मिलने के बाद देर शाम करीब 3 साल बाद लालू यादव जेल से बाहर आए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, मीसा भारती के घर शिफ्ट हुए राजद अध्यक्ष अभी डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक ही परिवार फैसला लेगा कि वे पटना कब आएंगे?
आपको बता दें कि रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल से 29 अप्रैल को रीलीज ऑर्डर मिलने के बाद उनकी रिहाई के ऑर्डर की सॉफ्ट कॉपी गुरुवार को ही AIIMS को भेजी जा चुकी थी, लेकिन AIIMS प्रशासन ने रिहाई के लिए रिलीज़ ऑर्डर की हार्ड कॉपी की मांग की थी। इसके बाद 30 अप्रैल को दिल्ली में AIIMS प्रशासन को लालू प्रसाद यादव की रीलीज आर्डर की हार्ड कॉपी मिली थी। सीबीआई कोर्ट ने बेल बांड सहित जुर्माने की राशि जमा करने के बाद यह रिलीज ऑर्डर जारी किया है।