1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ललितपुर: कोरोना के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई हो रहीं है, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए

ललितपुर: कोरोना के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई हो रहीं है, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ललितपुर: कोरोना के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई हो रहीं है, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई का माध्यम व्हाट्स एप ग्रुप बन गया हैं। ऐसा ही प्रयोग ब्लाक जखौरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरेबाबा मसौरा कलां के प्रधानाध्यापक ने किया है। उन्होंने 180 बच्चों के अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया है। इसके माध्यम से बच्चों से घर पर ही शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा है।

पूरे भारत में लॉकडाउन चलते शैक्षणिक संस्थाओं पर ताला लटका है। इससे स्कूलों में पठन – पाठन कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। इसके मद्देनजर कुछ स्कूलों ने घरों में रह रहे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है।

इसी तर्ज पर ब्लाक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा मसौरा कलां ने शुरुआत की है।उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने के मकसद से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती देहरे बाबा मसौरा कलां के शिक्षक, अभिभावक, ग्राम प्रधान और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को जोड़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...