{ललितपुर से शरद सैनी की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के इलाके में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने टकटकी कबूतरा डेरा सहित कई जगह दबिश देकर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को 115 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने सात सौ लीटर लहन भी नष्ट किया है।
बता दे, पुलिस ने टकटकी कबूतरा डेरा पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। जिसके बाद यहां पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया।
बताते चले, कृष्ण पाल सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी बड़ाहार को 20 लीटर, कांशीराम कॉलोनी तालबेहट निवासी कुसुम कोरी पत्नी निरंजन को 12 लीटर, हल्की बाई पत्नी भूषण निवासी चौबयाना को 20 लीटर, हरिश्चंद्र अहिरवार पुत्र कोमल प्रसाद निवासी चौबयाना को 15 तथा उदल पुत्र सूरज सिंह निवासी बैदोरा को 50 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस मे गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि, अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ उनकी यह कार्रवाई जारी रहेगी।