1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी – 35 वर्ष से सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी – 35 वर्ष से सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखीमपुर खीरी – 35 वर्ष से सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी – एक ओर जहां हमारी सरकार गावों को शहर बनाने के लिये जोर शोर से कोशिश में जुटी हुई है। लेकिन अभी भी जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां अभी भी कई वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्य नहीं किया गया है ।

कुछ ऐसा ही मामला लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया के इब्राहिम पुर ग्राम सभा के विक्रमवन से सामने आया है, जहां पर पैतिस वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में आने जाने के लिये तहसील प्रशासन और प्रधान की लापरवाही के चलते सड़क नहीं बन पायी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और उन्होने जिम्मदारों के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया है।

ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होने मार्ग बनवाने के लिये हर तरह से कोशिश की है। उन्होने जिलाधिकारी से लेकर हर संबधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी है और यही नहीं उन्होने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर सत्तापक्ष विधायक रोमी साहनी से भी मार्ग बनवाने के लिये गुहार लगाई है।

लेकिन इतने वर्षो के बावजूद भी अभी तक किसी ने भी मार्ग बनवाने में कोई रूचि नहीं दिखाई। उनको बस आश्वासन ही मिला है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि वह सड़क अभी तक नक्शे में भी नहीं दर्ज की गयी है। जिसके चलते उनको काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पूरे गांव की मेन मार्ग से जोड़ती एक मात्र कच्चा सड़क यही है। जिस पर दोनों ओर से घनी झाड़ियां हैं और हर वक्त वहां से गुजरने में एक डर लगा रहता है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी उनको बारिश के दिनों में होती है। जब सड़क जलमग्न हो जाती है और वहां कीचड़ हो जाता है।

उनके बच्चों को भी अपने विद्यालय जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखकर भी अभी तक जिम्मेदार अपनी आखें पूरी तरह से बंद किये हुए बैठे हैं। उन्होने ग्रामप्रधान पर भ्रष्टाचार और भेदभाव का आरोप लगाया है कि उसकी पार्टी के न होने के कारण ग्रामप्रधान जांच करने आये लेखपाल को उल्टा सीधा बताकर गलत रिपोर्ट लगवाकर वापस भेज देता है।

उधर जब इस बात पर पलिया तहसीलदार आशिष कुमार से बात की गयी तो उन्होने बताया कि वह जल्द ही सड़क को बनवाने की कोशिश करेगें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...