1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सावधान! आपको भी आ रहे है ऐसे फोन, तो भूलकर भी ना करें ये काम वरना…

सावधान! आपको भी आ रहे है ऐसे फोन, तो भूलकर भी ना करें ये काम वरना…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सावधान! आपको भी आ रहे है ऐसे फोन, तो भूलकर भी ना करें ये काम वरना…

नई दिल्ली:  अगर आप के पास भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से KYC अपडेट करने के लिए कोई कॉल आती है तो सावधान हो जाये। साइबर फ्राड के जरिए ठग आपका खाता खाली कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन ठगी करने वालों ने साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक को 2.07 लाख रुपये का चूना लगाया है। ठग ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर वैज्ञानिक के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस बारे में बताया।

इसको लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक करके लोगों को सावधान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा सत्यापन का अनुरोध करने वाले कपटपूर्ण कॉल या संदेशों से खुद को सुरक्षित रखें। जालसाज आपके व्यक्तिगत विवरण हासिल करने के लिए बैंक/ कंपनी प्रतिनिधि होने का नाटक करते हुए एक फोन कॉल करता है या टेक्स्ट संदेश भेजता है। ऐसे मामलों की रिपोर्ट करें।

आप को बता दें शहर के उत्तरी हिस्से केष्टोपुर इलाके में रहने वाली वैज्ञानिक शंपा बिस्वास से ठगी हुई है। जिसके बाद भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट करके अपने ग्राहको को सावधान करने के लिए ये ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें: दुबई से वापस लौटते ही उर्वशी रौतेला ने कर ली शादी..

बिधाननगर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बिस्वास को एक कॉल आया जिसमें उनसे केवाईसी विवरण अपडेट करने के लिए मोबाइल फोन पर एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। टीम व्यूअर एप डाउनलोड किए जाने के बाद कॉल करने वाले की पहुंच बिस्वास के मोबाइल तक हो गई। उसने उनसे 10 रुपये भुगतान करने को कहा।

पुलिस अधिकारी ने कहा-वैज्ञानिक ने नेट बैंकिंग के जरिये रकम का भुगतान कर दिया, लेकिन उनसे मोबाइल बैंकिंग के जरिये रकम भुगतान करने को कहा गया। उन्होंने ऐसा किया तो कुछ देर में उनके खाते से 1.35 लाख रुपये कट गए।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बाद बर्ड फ्लू से परेशान कारोबारी, इतना सस्ता हुआ पोल्ट्री कारोबार…

इसके बाद कॉलर ने डेबिट कार्ड के जरिये 10 रुपये भुगतान करने को कहा। इस बार फिर खाते से 72,000 रुपये कट गए। बिस्वास ने कहा कि उनके खाते से रकम निकाली जा रही है तो कॉल करने वाले ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है और जल्द ही रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...