1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना महामारी के बाद बर्ड फ्लू से परेशान कारोबारी, इतना सस्ता हुआ पोल्ट्री कारोबार…

कोरोना महामारी के बाद बर्ड फ्लू से परेशान कारोबारी, इतना सस्ता हुआ पोल्ट्री कारोबार…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी के बाद बर्ड फ्लू से परेशान कारोबारी, इतना सस्ता हुआ पोल्ट्री कारोबार…

कुशीनगर: पूरा देश कोरोना काल से जूझ ही रहा है की बर्ड फ्लू की दस्तक से देश में कोहराम मच रखा है। जहां लोग सर्दियों में मुर्गा मांस, अंडे का प्रयोग ज्यादा करते हैं तो बर्ड फ्लू के बाद से लोगों को ने मीट से परहेज करना शुरू कर दिया जिससे मुर्गा कारोबार और अंडा कारोबार पर खासा प्रभाव दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी बर्ड फ्लू की आहट शहर लेकर गांवों तक फैली हुई है जिसके चलते कुशीनगर में पोल्ट्री कारोबार पर प्रभाव नजर आ रहा है और लोग एहतियात के तौर पर लोग मुर्गे का मीट और अंडा खाने से परहेज कर रहे हैं।जिसके साथ ही मुर्गे के दामों में प्रति किलो 60 रूपये की गिरावट के साथ अंडे की खपत में भी गिरावट दर्ज की गई है।बताया जा रहा है की अभी तक कुशीनगर में एक भी बर्ड फ्लू का केस नहीं मिला है फिर भी आहट बनी हुई है।

सरकार प्रदेश कर चुकी है कंट्रोल्ड एरिया घोषित

कुशीनगर के पोल्ट्री कारोबारियों का कहना है की सर्दी में चिकन और अंडे की मांग में इजाफा हो जाता है लेकिन इस बार बर्ड फ्लू ने कारोबार को धड़ाम कर दिया है जिससे आमदनी में गिरावट दर्ज की जा रही है।इसके साथ ही कारोबारियों का कहना है की फरवरी या मार्च के अंत में बर्ड फ्लू से निजात मिल सकती है हालांकि प्रदेश सरकार ने यूपी को कंट्रोल्ड एरिया घोषित कर चुकी है और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से मिलती हुई दूसरे राज्य की सीमाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है जिसमें प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया है की प्रदेश में दूसरे राज्यों से पक्षियों को लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...