स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण से मरीजों के ठीक होने की दर 41 फीसदी हुई है और कोरोना से मरने वालो की दर 3.13 फीसदी से घटकर 3.02 फीसदी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6088 नए मामले सामने आए है और 148 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,18,477 हो गई है, जिसमें से 66,330 सक्रिय मामले है।
वहीं 48,534 लोग ठीक हो चुके है और 3,583 लोगों की दुःखद मौत हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि जब देश में लाॅकडाउन शुरू किया तो कोरोना के मामलों का डबलिंग रेट 3.4 दिन था और अब 13.3 दिन है।