देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच राष्ट्रपति भवन में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रपति भवन में अपने परिवार के साथ रहने वाली महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबित 125 परिवारों को एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। महिला का पति राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले अंडर सेके्रट्री स्तर के आईएएस अधिकारी के दफ्तर में काम करता था। जिसके बाद एहतियातन के तौर पर अधिकारी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
बताया जा रहा है कि जो महिला कोरोना पाॅजिटिव मिली है, कुछ दिनो पहले उसकी सास की कोविड-19 के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला कोरोना संक्रमित सास के संपर्क में आने के बाद पाॅजिटिव पायी गई। जिसके बाद महिला को कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया।