सीपीआईएम के नेता मोहम्मद सलीम ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर कोविड-19 से होने वाली मौतों के आंकड़े छुपाने का आरोपा लगाया है।
सलीम ने सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा, ममता बनर्जी सरकार का कहना है कि नेपाल बर्मन नाम के मरीज की मौत नहीं हुई है रिपोर्ट में दिखाया गया है कि वह कोरोना संक्रमित नहीं है। जिंदा होने और कोरोना संक्रमित होने की बात कही गई है। लेकिन 13 अप्रैल को उसके नमूने लिए गए।
उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार हो गया हो उसके नमूने कैसे लिए जा सकते है और रिपोर्ट 14 को कैसे आ सकती है? आप मरीज या बंगलार गर्वो के साइनबोर्ड का इलाज कर रहे है?
सरकार पर आंकड़े छुपाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह आरोप नहीं है। इस तरह के मामले सामने आ रहे है। माल्दा में नेपाल बर्मन की मौत हो चुकी है। वह कोविड-19 का मरीज था। 12 अप्रैल को चोरी छिपे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।