वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ जारी वैश्विक लड़ाई में अन्य देशों की मदद करने वाले देशों को संयुक्त महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि वायरस के खिलाफ इस जंग में महासचिव एकजुटता का आह्वान करते है और इसका आशय यह है कि जो भी देश अन्य देशों की मदद करने की स्थिति में है उसे ऐसा करना चाहिए। हम उन देशों को सलाम करते हैं जो ऐसा कर रहे है।
कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत द्वारा अन्य देशों को भेजी जा रही दवाओं और अन्य सामग्रियों के बारे में गुटेरस की प्रतिक्रिया मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत ने मलेरिया रोधी दवा के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। जिससे कोविड-19 के संभावित इलाज के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत द्वारा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किए जाने के बाद से इस दवा की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। भारत कोरोना प्रभावित 55 देशों को यह दवाईयां भेज रहा है।