मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान पिछले दो दिनों से लगातार सुर्खियों में है, लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने का प्रमुख का कारण उनकी कोई फिल्म नहीं,बल्कि उनके बेटे आर्यन है। आपको बता दें कि रविवार देर रात को NCB ने शाहरुख के बेटे आर्यन को ड्रग मामले को लेकर हिरासत में लिया था। इसके बाद उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी, जिसमें कई खुलासे हुए।
आर्यन ने NCB को पूछताछ में अपने पापा के बिजी शेड्यूल की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक आर्यन खान ने एनसीबी को पूछताछ में बताया कि उनके पापा अभी एक साथ तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर वो बहुत मेहनत कर रहे हैं। पठान मे अपने रोल के लिए शाहरुख खान को कई घंटों तक मेकअप में रहना पड़ता है।
आर्यन खान ने कहा कि मेरे पापा इतने बिजी रहते हैं कि कई बार मुझे उनसे मिलने के लिए पापा की मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। तब जाकर मैं अपने पापा से मिल पाता हूं। बता दें, ड्रग्स केस में आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में एनसीबी को भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ। एनसीबी ने ड्रग्स केस में आर्यन खान समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
View this post on Instagram
बता दें कि सोमवार को आर्यन खान को एनसीबी ने किला कोर्ट में पेश किया। आर्यन अभी भी एनसीबी की कस्टडी में हैं। एनसीबी आर्यन से लगातार पूछताछ कर रही है। आर्यन को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहना होगा। सूत्रों ने बताया था कि आर्यन पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान वे काफी परेशान भी नजर आते हैं। आर्यन ने कबूला है कि वे शौकिया तौर पर ड्रग्स लेते हैं। वे पिछले 4 साल से ड्रग्स ले रहे हैं।
गौरतलब है कि लोगों का ऐसा कहना है कि लोग इस तरह के गलत आदतों का शिकार अपने माता-पिता या परिवार द्वारा पर्याप्त टाइम न मिलने के कारण उठाते है। क्योंकि वे ऐसे में खुद को अकेला महसूस करते है, जिससे वे गलत राहों पर चलने को विवश हो जाते है और वो खुद को इसके शिकार हो जाते है।