1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. किशोर कुमार के बेटे ने बतायी Indian Idol की सच्चाई , सुनकर दंग रह गये फैन्स

किशोर कुमार के बेटे ने बतायी Indian Idol की सच्चाई , सुनकर दंग रह गये फैन्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किशोर कुमार के बेटे ने बतायी Indian Idol की सच्चाई , सुनकर दंग रह गये फैन्स

रिपोर्ट – माया सिंह

टीवी के बेहद लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12  में हर वीकेंड स्पेशल एपिसोड होता है जिसमें मेहमान के तौर पर किसी न किसी स्टार को बुलाया जाता है । हाल ही के स्पेशल एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया था ।

इस खास एपिसोड में किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी गई , इसमें जजेज और कंटेस्टेंट्स ने मिलकर किशोर कुमार के 100 गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके बावजूद फैंस को यह एपिसोड पसंद नहीं आया । इसके बाद यूजर्स ने  सोशल मीडिया  पर जजों को जमकर ट्रोल किया , उनका कहना है कि दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के गानों को अच्छे से पेश नहीं किया गया ।

यहीं नहीं किशोर कुमार का बेटा अमित कुमार ने खुद यह खुलासा किया है कि उनको भी यह एपिसोड रास नहीं आया । उन्होंने कहा कि वह शो में स्पेशल गेस्ट बनकर केवल कंटेस्टेंट की सराहना करने और पैसों के लिए गए थे ।

मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि मैं जानता हुं कि फैन्स इस एपिसोड के बारे में अच्छा नहीं कह रहे हैं लेकिन मुझे पैसे देकर तारीफ करने के लिये कहा गया था । आगे अमित कुमार ने बताया कि पैसे देने के साथ ही मुझे कहा गया कि सभी को प्रेज करना है । जो जैसा भी गाए उसकी सराहना करनी ही करनी है, क्योंकि वह किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले हैं ।

मुझे लगा कि पिता को खुशी महसूस होगी, लेकिन नहीं हुआ । मैंने बस वही किया जो मुझे करने के लिए कहा गया था । मैंने यहां तक कि एडवांस में स्क्रिप्ट भी मांगी, लेकिन नहीं मिली ।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि हर किसी को कभी न कभी पैसों की बहुत जरूरत होती है । मेरे पापा भी पैसों के खातिर ऐसे कई काम किये थे । मैनें जितने पैसे मांगे , इस शो ने मुझे दिया तो मैने भी अपना काम कर दिया । बाकी इस रियालिटी शो की मैं बहुत इज्जत करता हूं, जजेज के साथ ही कंटेस्टेंट भी अच्छे है ।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...