रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना ‘कमर से सड़िया खुल जाई’ रिलीज हो गया है । गाने की वीडियो में दोनों रोमैंस करते नज़र आ रहे हैं । फैंस उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं । गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है ।
यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये’ में फिल्माया गया है । यह एक रोमांटिक गाना है । जिसमें काजल राघवानी और खेसारी लाल का जबरदस्त रोमैंस देखने को मिल रहा है । दोनों ने गाने पर कमाल का डांस किया है । बता दें कि गाना को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और करीब 3 लाख लोग गाने को देख चुके हैं । इससे अंदाज लगाया जा सकता हैं कि लोग गाने को कितना पसंद कर रहे हैं ।
गान के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं । जबकि खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने इस गाने को मिलकर गाया है । वहीं,रजनीश मिश्रा ने इसका संगीत दिया है । वीडियो में देखें खेसारी और काजल का जबरदस्त डांस-
आपको बताते चलें कि काजल राघवानी और खेसारी लाल के बीच विवाद हो गया है । दोनों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला चल पड़ा है । दोनों विवादों के चलते एक-दूसरे को बहुत कुछ कह चुके हैं । विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि खेसारी ने काजल के साथ काम करने के लिए भी मना कर दिया था । हालांकि, बाद में उन्होंने ये कहकर विवाद को खत्म करना चाहा कि काजल उनकी अच्छी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी । उनके विवादों के बीच यह गाना रिलीज हुआ है । बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग दोनों के बीच हुए विवाद से पहले ही खत्म हो गयी थी ।