केरल सरकार ने आज से लाॅकडाउन में कुछ छूट देने का एलान किया है। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नाराजगी जाहिर की है।
गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को लिखे पत्र में कहा कि शहरों में रेस्तरां खोलने, बस यात्रा की अनुमति देने और निगम के इलाको में सूक्ष्म, लद्यु एवं माध्यम उद्योगों को खोलने की अनुमति देना लाॅकडाउन के दिशा-निर्देशों को हल्का करने के बराबर है।
वहीं गृह मंत्रालय ने अन्य राज्यों से भी कहा कि लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से खतरे में डाल रह है।
केरल सरकार ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि केंद्र को कुछ गलतफहमी हुई है जिसके कारण लाॅकडाउन के नियमों में ढील पर आपत्ति जताई है। पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र ने बंद के निशानिर्देशों में ढील के आरोपो से इनकार किया है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमने केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही ढील दी है। कुछ गलतफहमी है जिसके कारण केंद्र ने स्पष्टीकरण देने को कहा है।