1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ऑक्सीजन की कमीं से मचे हाहाकार के बीच दूसरे राज्यों के CM से केजरीवाल की गुहार, कहा- दिल्ली के लिए मुहैया करवा दें ऑक्सीजन

ऑक्सीजन की कमीं से मचे हाहाकार के बीच दूसरे राज्यों के CM से केजरीवाल की गुहार, कहा- दिल्ली के लिए मुहैया करवा दें ऑक्सीजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑक्सीजन की कमीं से मचे हाहाकार के बीच दूसरे राज्यों के CM से केजरीवाल की गुहार, कहा- दिल्ली के लिए मुहैया करवा दें ऑक्सीजन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से देश में मचे हाहाकार के बीच ऑक्सीजन की कमीं से लोगो का दम तोड़ना लगातार जारी है। सबसे ज्यादा हालते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की खराब है। यहां के हालात ये हो गये हैं कि अस्पताल ऑक्सीजन की मांग के लिए हाई कोर्ट की शरण में जाने लगी हैं। डॉक्टर चाह कर भी लोगो की जिंदगी नहीं बचा पा रहे हैं। इसी समस्या के निवारण के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ऑक्सीजन की मांग की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अनुरोध किया है कि अगर किसी भी राज्य के पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो वह दिल्ली के लिए मुहैया करवा दें।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लेटर लिखने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं सभी मुख्यमंत्रियों से निवेदन करता हूं कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो उसे दिल्ली के लिए मुहैया करवा दें। हालांकि, केंद्र सरकार भी हम लोगों की मदद कर रही है, लेकिन कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।”

ऑक्सीजन का संकट शनिवार को भी दिल्ली के कई अस्पतालों में जारी रहा। गंभीर रूप से पीड़ित कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी के चलते राजधानी के किसी भी अस्पताल में जगह नहीं मिल पा रही है। दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में शुक्रवार रात 20 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि मरने वाले सभी 20 मरीज ऑक्सीजन पर थे, ऑक्सीजन न होने से हमें फ्लों कम करना पड़ा था। मैं ये नहीं कह रहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई हैं, लेकिन एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है।

इससे पहले, गुरुवार रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भी गंभीर रूप से बीमार 25 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि कई और मरीजों की जिंदगी ऑक्सीजन की कमी के कारण संकट में पड़ गई थी। ऑक्सीजन की कमी को लेकर एक बार फिर से दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने कई सख्त टिप्पणी की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन में कोई अधिकारी ऑक्सीजन सप्लाई में अड़चन डाल रहा है, तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, उसे फांसी पर लटका देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...