नई दिल्ली: एक तरफ जहाँ ऑक्सीजन की कमी को लेकर लोग परेशान हैं, इसकी किल्लत के चलते न जानें कितने लोग गंवा चुके हैं तो वहीँ आपदा के समय में भी घिनौनी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने एक वीडियो शेयर करके केजरीवाल सरकार की काली करतूत का पर्दाफाश किया है. बग्गा ने दावा किया है कि ‘केजरीवाल सरकार सुबह से ऑक्सीजन खुलवा के बर्बाद करवाती है ताकि ऑक्सीजन की कमी दिखाकर केंद्र की मोदी सरकार को बदनाम कर सके.
दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ये दिल्ली सरकार का DDU अस्पताल है। यहां सुबह से ऑक्सीजन को खोल के रख दिया जाता है ताकि ऑक्सीजन को बर्बाद किया जाए और दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को दिखाया जा सके, जैसे ही हमारे मण्डल अध्य्क्ष चेतन जी को इसकी जानकारी मिली उन्होंने वहां जाके इसका वीडियो बनाया, समय 6.40 PM.
ये दिल्ली सरकार का DDU अस्पताल है।यहां सुबह से आक्स्जिन को खोल के रख दिया जाता है ताकि आक्स्जिन को बर्बाद किया जाए और दिल्ली में आक्स्जिन की कमी को दिखाया जा सके, जैसे ही हमारे मण्डल अध्य्क्ष चेतन जी को इसकी जानकारी मिली उन्होंने वहां जाके इसका वीडियो बनाया, समय 6.40 PM pic.twitter.com/REZLa91pYS
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) May 7, 2021
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार ने यही वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, दिल्ली के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं और ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के दीनदयाल अस्पताल में लोगों की जान के साथ बड़ा भयानक खेल खेला जा रहा है, मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए।
दिल्ली के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं और @AamAadmiParty सरकार के दीनदयाल अस्पताल में लोगों की जान के साथ बड़ा भयानक खेल खेला जा रहा है @narendramodi सरकार को बदनाम करने के लिए।@AAPDelhi की काली करतूतों को यह वीडियो देखिए
किस हद तक गिरोगे @ArvindKejriwal pic.twitter.com/0U0w5AAXK8
— Naveen Kumar (@naveenjindalbjp) May 7, 2021
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द हमेशा रोना रोते रहते हैं कि केंद्र सरकार हमें ऑक्सीजन नहीं दे रही, जबकि हकीकत यह है कि केजरीवाल के विधायक इमरान हुसैन पर ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने के आरोप लगते हैं, ऑक्सीजन की बर्बादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, अगर केंद्र सरकार ऑक्सीजन न दे रही होती तो ये ऑक्सीजन कहाँ से आते। यानि केजरीवाल को लोगों के जान की परवाह नहीं है. सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार को बदनाम करने का लक्ष्य है।
अब आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन पर ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने का आरोप लगा है. इस मामलें में दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करके इमरान से हुसैन से जवाब माँगा है।