{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप व एटा के जिलाधिकारी सुखलाल भारती के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अलीगंज प्रशासन द्वारा गरीब,असहाय व जरूरतमंद लोगों को भारी मात्रा में खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेट उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाने हेतु पूरी दमदारी से जुटा हुआ है।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रधानमन्त्री मा.नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लागू किए गए लाॅक डाउन के उपरांत अलीगंज के उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य व पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया अपनी टीम के साथ अलीगंज नगरपालिका।

जैथरा व रामपुर नगरपंचायत सहित तहसील क्षेत्र के कस्बा धुमरी व सराय अगहत एवं तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेट उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाने हेतु पूरी दमदारी से जुट गए थे।
लाॅक डाउन के दौरान अलीगंज सहित विभिन्न नगरपंचायतों, कस्बों व विभिन्न ग्रामों के गरीब व जरूरतमंद लोगों को लंच पैकेट प्रदान करने हेतु प्रशासन द्वारा अलीगंज तहसील परिसर में एक सामुदायिक रसोई व नगरपालिका अलीगंज,नगरपंचायत जैथरा।
नगरपंचायत राजा का रामपुर एवं प्रमुख समाजसेवी सारी संसार परिवार सहित विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा अलीगंज नगर व विभिन्न कस्बों आदि में एक दर्जन से अधिक सामुदायिक रसोई चलाकर हजारों गरीब व जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन लंच पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
वहीं समय-समय पर अलीगंज तहसील क्षेत्र में पहुंच कर एटा के जिलाधिकारी सुखलाल भारती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा गरीब व जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित कर राहत प्रदान कीं जा चुकी है।
जबकि अलीगंज के उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया, तहसीलदार राजेश कुमार,नायब तहसीलदार लक्ष्मी नरायन वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, अलीगंज के चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता राजू ,जैथरा के चेयरमैन विजेन्द्र सिंह चौहान, राजा का रामपुर के चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी रामप्रकाश गुप्ता शरद।
प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुजीत गुप्ता बाबी व विजित गुप्ता पिंकी सहित तमाम समाज सेवियों द्वारा नगर व क्षेत्र के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट व लंच पैकेट उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई जा रही है।
अलीगंज के उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य के नेतृत्व व कुशल निर्देशन में तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार लक्ष्मी नरायन वाजपेयी, राजस्व निरीक्षक रमाशंकर शाक्य व राजस्व कर्मचारियों द्वारा चयनित गरीब व जरूरतमंद परिवारों के घर घर जाकर उनको खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेट प्रदान किये जा रहे हैं।
अलीगंज के उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य ने बताया कि गरीब व जरूरतमंद लोगों को लंच पैकेट प्रदान करने हेतु प्रशासन द्वारा तहसील परिसर सहित नगरपालिका व नगर पंचायतों एवं समाजसेवियों द्वारा अलीगंज तहसील क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सामुदायिक रसोई चलाकर प्रतिदिन 6-7 हजार लंच पैकेट तैयार गरीबों को वितरित किए जा रहे हैं।
वहीं प्रशासन द्वारा अलीगंज के कांशीराम कालोनी में आज 58 गरीबों को खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेट वितरित किए गए।उन्होंने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान प्रशासन द्वारा अभी तक राजस्व कर्मियों द्वारा चिन्हित 505 गरीब व जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट प्रदान किए जा चुके हैं।
वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्री के प्रत्येक पैकेट में 10 किलो आटा, 2 किलो चावल, 5 किलो आलू, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 1 लीटर रिफाइंड, 250 ग्राम चाय, मसाले व बिस्कुट के पैकेट सहित आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है।
उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य का कहना है कि गरीब व असहाय लोगों के लिए खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेटों की कमी नहीं होने दी जाएगी।नगर व क्षेत्र के किसी गरीब व असहाय को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।