1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कायमगंज: सुहाना कोल्ड स्टोरेज मालिक द्वारा 11 सौ गरीबों को वितरित की गई खाद्यान्न सामग्री

कायमगंज: सुहाना कोल्ड स्टोरेज मालिक द्वारा 11 सौ गरीबों को वितरित की गई खाद्यान्न सामग्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कायमगंज: सुहाना कोल्ड स्टोरेज मालिक द्वारा 11 सौ गरीबों को वितरित की गई खाद्यान्न सामग्री

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान गरीबों को राहत पहुंचाने हेतु फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अचरा खलवारा निवासी प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी एवं सुहाना कोल्ड स्टोरेज एण्ड आइस फैक्ट्री मालिक अवधेश कुमार यादव नन्हे के सौजन्य से।

मेरापुर थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार रावत, अचरा चौकी प्रभारी अच्छे लाल पाल,ग्राम खलवारा निवासी राम किशोर यादव उर्फ बबर शेर,विनोद कुमार यादव,रत्नेश कुमार पन्ना,कमलेश यादव कल्लू,रिन्कू यादव,राहुल यादव,कपूर चन्द्र व मैनेजर राजनरायन दीक्षित आदि द्वारा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक विकलांगो सहित लगभग 11 सौ गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किए गए।

सुहाना कोल्ड स्टोरेज एण्ड आइस फैक्ट्री में खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के दौरान खाद्यान्न सामग्री लेने वालोँ की उमङी भारी भीड़ के बाबजूद सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

गरीबों को वितरित किए गए खाद्यान्न सामग्री के प्रत्येक पैकेट में 5 किलो आटा ढाई किलो चावल,सवा किलो दाल,एक किलो नमक,आधा किलो सरसों का तेल, नहाने व कपङा धोने के साबुन सहित आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी।

खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के दौरान कमलेश यादव कल्लू व रिन्कू यादव ने बताया कि सुहाना कोल्ड स्टोरेज एण्ड आइस फैक्ट्री मालिक अवधेश कुमार यादव नन्हे द्वारा अपने सुपुत्र आर्यन यादव के द्वितीय जन्म दिवस के उपलक्ष में गरीबों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की जा रही है।

खाद्यान्न सामग्री पाने वाले सभी लोगों द्वारा प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी कोल्ड स्टोरेज मालिक अवधेश कुमार यादव नन्हे व उनके सुपुत्र आर्यन यादव सहित पूरे परिवार के लिए ईश्वर से दुआएं की जा रही थीं।

खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के दौरान विनीत दीक्षित,झब्बू सिंह, विपिन यादव, सचिन यादव सहित सुहाना कोल्ड स्टोरेज एण्ड आइस फैक्ट्री के समस्त स्टाफ व अचरा चौकी प्रभारी अच्छे लाल पाल सहित पुलिस बल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

जिससे खाद्यान्न सामग्री लेने वालोँ की भारी भीड़ उमड़ने के बाबजूद भी सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत पालन करते हुए सभी लोगों को सुगमतापूर्वक खाद्यान्न सामग्री के पैकेट उपलब्ध करा दिए गये ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...